मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। सक्षमता परीक्षा एक से तीन में पास अभ्यर्थियों को 15 अप्रैल से रिजल्ट कार्ड दिया जायेगा। इसका निर्देश डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने दिया है। रिजल्ट कार्ड का वितरण जिला स्कूल में सुबह 11 से शाम चार बजे तक होगा। जिन शिक्षकों ने अबतक अपना रिजल्ट कार्ड नहीं लिया है, उनके लिए यह रिजल्ट कार्ड बांटा जा रहा है। रिजल्ट कार्ड वितरण के लिए काउंटर बनाये गये हैं और वहां कर्मचारियों की तैनाती की गई है। रिजल्ट कार्ड लेने के लिए शिक्षकों को सक्षमता प्रवेश पत्र, वेब कॉपी, आधार कार्ड का स्व अभिप्रमाणित छाया प्रति जमा करना होगा। इसके अलावा पावती पंजी क्रम, हस्ताक्षर व मोबाइल नंबर भी बताना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...