बिहारशरीफ, जून 17 -- सक्षमता परीक्षा पंचम के शिक्षकों का आज से बायोमेट्रिक मिलान प्रखंडवार शिक्षक नालंदा कॉलेजिएट में आकर कराएं सत्यापन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सक्षमता परीक्षा पंचम पास शिक्षकों का गुरुवार से अंगूठा मिलान के साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए प्रखंडवार शिक्षक नालंदा कॉलेजिएट में आकर अपना सत्यापन करवाएं। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय व स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने जारी रोस्टर के अनुसार शिक्षकों को मूल प्रमाण पत्र के साथ तय काउंटर पर आकर सत्यापन कराने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को थरथरी, चंडी, इस्लामपुर, सरमेरा, परवलपुर और नगरनौसा के शिक्षकों के दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सक्षमता परीक्षा पंचम के शिक्षकों का आज से बायोमेट्रिक मिलान वहीं शुक्रवार को एकंगरसराय, हिलसा, कतरीसराय, क...