भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सक्षमता परीक्षा के तीसरे व चौथे चरण के शिक्षकों का स्कूलों में नियुक्ति एवं पदस्थापन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर डीपीओ स्थापना अमरेंद्र कुमार पांडे ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि दोनों चरणों के तहत कुल 167 शिक्षकों को जिले के विभिन्न स्कूलों तैनात किया जाना है। ये सभी शिक्षकों को हर हाल में बुधवार से 10 अप्रैल के बीच अपने तैनाती वाले स्कूलों में योगदान दे देना होगा। वहीं विभाग ने ऐसे सभी शिक्षकों को प्रखंड कार्यालय से औपबंधिक नियुक्ति पत्र लेना सुनिश्चित करेंगे। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन शिक्षकों के विरुद्ध किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज है या वे किसी जांच अथवा अन्य कारणों से संलिप्त हैं, उनका योगदान फिलहाल स्वीकार न करें।

हिंदी...