मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सक्षमता तीन और चार के शिक्षकों का औपबंधिक नियुक्ति पत्र 20 मार्च से निकलने लगेगा। 26 से 31 मार्च के बीच इन्हें औपबंधिक नियुक्ति पत्र, पदस्थापन पत्र और विद्यालय योगदान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। सभी जिले के डीईओ को इसका निर्देश जारी किया गया है।सूबे में पांच हजार से अधिक शिक्षक सक्षमता तीन और चार में शामिल हैं, जो अब नियोजित से विशिष्ट शिक्षक की श्रेणी में आ जाएंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने निर्देश दिया है कि जिले में पदस्थापित वैसे शिक्षक जो सक्षमता परीक्षा तीन और चार उत्तीर्ण कर चुके हैं, और जिनकी काउंसिलिंग की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, उनको ही डीईओ औपबंधिक नियुक्ति पत्र जारी करेंगे। इसके लिए डीईओ को संबंधित सॉफ्टवेयर पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। औपबंधिक नियुक्ति पत्र डिजिट...