औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- चतुर्थ सक्षमता परीक्षा में सफल शिक्षकों का बायोमेट्रिक सत्यपान का कार्य 29 और 30 दिसंबर को अनुग्रह मध्य विद्यालय परिसर, औरंगाबाद में आयोजित होगा। यह प्रक्रिया उन सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है। डीईओ कार्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सत्यापन के लिए शिक्षकों को अपने साथ मूल प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य है। जो शिक्षक निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होंगे, वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। सत्यापन कार्य के लिए कार्यालय के चार कर्मियों अमरेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, संतोष कुमार मिश्रा और मनोज कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह आदेश बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार शिक्षकों की विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.