छपरा, अप्रैल 2 -- हिन्दुस्तान असर छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वीर कुंवर सिंह सेतु (आरा पुल) के दक्षिणी छोर पर सारण जिला सीमा स्थित खनन विभाग के चेक पोस्ट को तत्काल क्रियाशील किया जायेगा। यह वह प्रमुख मार्ग है, जहां से बड़ी संख्या में बालू लदे वाहन जिले में प्रवेश करते हैं। यहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहनों की लगातार निगरानी की जाएगी और ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ सख्ती से जांच अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों को पारदर्शी और नियमित जांच से अवैध बालू कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पायेगा। इस बारे में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निर्देश जारी किया है। मालूम हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के 26 मार्च के अंक में सुस्ती: फाइलों में कैद चेक पोस्ट, सड़कों पर पास बालू कारोबार शीर्षक से प्रमुखता से इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.