सक्रिय टीबी मरीज खोज अभियान के तहत 2500 लोगों का हुआ एक्सरे
पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू यक्ष्मा विभाग द्वारा जारी सक्रिय टीबी मरीज खोज अभियान के तहत 2500 लोगों का एक्सरे किया जा चुका है। इनमें 100 से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एस के रवि ने कहा कि सभी सीएचसी के आयुष्मान आरोग्य केंद्र में करीब 2500 संभावित लोगों का एक्सरे किया जा चुका है। 24 मार्च से 1 जून तक चलने वाले इस अभियान में सहिया आसपास कार्यक्षेत्र के संभावित लोगों को चिन्हित कर नजदीक के केंद्र तक ला रही है । विभाग भीड़भाड़ और संभावित मरीज वाले क्षेत्रों में तेजी से जांच कर रही है।यक्ष्मा कार्यालय के अनुसार फिलवक्त छतरपुर और मनातू में एक्सरे जारी है। निर्धारित तिथि तक पूरे क्षेत्र में जांच की जाएगी। मरीज का बलगम इकठ्ठा करके मशीन तक भी भेजा जा रहा है। हैंड हेल्ड एक्सरे से टीबी के प्रत्येक मरीज का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.