धनबाद, दिसम्बर 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं। हर हाल में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाएं। हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों को पकड़ें और चोरी गए सामान को बरामद करें। बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय में हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिया। एसएसपी ने बताया कि नवंबर महीने में पूरे जिले में कुल 413 कांड दर्ज हुए, जबकि 603 मामलों का निष्पादन किया गया। अब लंबित कांडों की संख्या 4,300 से घटकर 2,220 रह गई है। दिसंबर अंत तक इसे घटा कर दो हजार तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। एसएसपी ने लापरवाह पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में प्रगति नहीं होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। बैठक में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी सहि...