मेरठ, मार्च 31 -- सकौती बाजार में बाइक सवार दो ठगों ने दो व्यापारियों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। ठगों ने अलग-अलग दो व्यापारियों से नए नोट बदलने के नाम पर 36,300 की ठगी की और फरार हो गए। पीडित व्यापारियों ने पुलिस को जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। सकौती बाजार के व्यापारियों गौरव और मुदशिर, मुज्जकिर ने बताया कि उनके दुकान पर मंगलवार को बाइक सवार दो युवक पहुंचे और नए नोट बदलने का झांसा देते हुए 36,300 रुपये ले लिए। इसके बाद उन्होंने फर्जी पेटीएम से दुकानदार के बारकोड पर ट्रांजेक्शन कर दी। पीड़ित व्यापारियों ने ठगी का अहसास होने पर डायल 112 नंबर पर और स्थानीय थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सकौती चौकी इंचार्ज केके गौतम ने बताया कि ...