सकौती फ्लाईओवर के पास खाई में मिला युवक का शव, सनसनी
मेरठ, जुलाई 5 -- दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती फ्लाईओवर के पास खाई में लोनी से हरिद्वार स्नान करने निकले युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए शव को खाई से बाहर निकाला और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने मृतक के पास मिले बैग में निकले आधार कार्ड की मदद से शिनाख्त की। सीओ दौराला ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए चौकी पुलिस को सभी पहलुओं की जांच करने के लिए आदेशित की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी का साक्ष्य जुटाए। सीओ दौराला शिवा ठाकुर ने बताया कि दादरी चौकी पुलिस को सूचना मिली की सकौती फ्लाईओवर के पास खाई में युवक का सड़ागला शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर दादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला और शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस ने शव के पास म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.