सकुशल संपन्न कराएं समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम
कौशाम्बी, जून 6 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने सरस हाल में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 'समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान' अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला पंचायतराज अधिकारी को आठ से 14 जून तक प्रत्येक दिन प्रत्येक ब्लॉक के एक-एक ग्राम में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जन-जागरूकता के माध्यम से आमजन को जागरूक करते हुए शपथ दिलाकर ग्राम को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारियों से कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा कम से कम एक वार्ड को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त घोषित किया जाए। यह भी पढ़ें- विकसित कृषि सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.