गढ़वा, फरवरी 14 -- रमना। थानांतर्गत परसवान गांव निवासी लापता क्लर्क अविनाश कुमार गुरुवार देर रात करीब 12 बजे अचानक अपने घर लौट गए। करीब 36 घंटे से अधिक समय तक रहस्यमय ढंग से गायब रहने के बाद उसके सकुशल लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। विदित हो कि बुधवार सुबह अविनाश मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया था। पत्नी सरिता देवी ने रमना थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। घर लौटने के बाद अविनाश घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...