एटा, फरवरी 28 -- सकीट, हिन्दुस्तान संवाद। रंग भरनी एकादशी पर शुक्रवार रात कस्बा के मोहल्ला खरा में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें बालाजी जागरण मंडल अलीगढ़ के कलाकारों ने भगवान खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक मनोहारी भजनों को सुनाकर मंनमोहित कर दिया। भजन संध्या आयोजक लक्ष्मण सिंह ने सभी को फाल्गुन एकादशी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन गौतम सिंह, राम वर्मा, हरिओम कठेरिया, बबलू श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र शाक्य, कमल कुमार सक्सेना, सचिन वार्ष्णेय, सूरज सिंह शाक्य, अनुराग वार्ष्णेय, देवेन्द्र शाक्य, रवेन्द्र शाक्य, मुकेश कुमार शाक्य आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...