एटा, अप्रैल 5 -- सकीट। क्षेत्र के एलएमएस महाविद्यालय में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित मण्डल प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण सात वर्गों मे चलाया गया, सभी को अलग अलग जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण दिलाया। जिसमें भाजपा की गतिविधियों के बारे प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 96 लोगों ने भाग लिया, जिसमें 83 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अमर राजपूत, उमाशंकर राजपूत, डॉ. चन्द्र वीर सिंह राजपूत, रवी कान्त, हरिश्चन्द्र वार्ष्णेय, बबलू श्रीवास्तव, अनूप सिंह, अजय गुप्ता, डॉ. करन, सुभाष चन्द्र, रूप सिंह शाक्य, सुरेन्द्र सिंह, आलोक कुमार चौहान, अनिल गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...