एटा, दिसम्बर 17 -- सकीट। कस्बा में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन झुंड में बंदर लोगों पर हमला कर उन्हे घायल कर रहे है। जिससे सर्वाधिक डर बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओं में बना हुआ है। कस्बा निवासी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अनेकों बार शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद भी संबंधित विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। बुधवार को मोहल्ला उरहना में खेल रही करीब दो वर्षीय बालिका पर बंदरों ने हमलाकर लहूलुहान कर दिया। परिवारियों ने बालिका को गंभीर हालत में सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ला उरहना निवासी चित्रांशू की करीब दो वर्षीय पुत्री अविका घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय अचानक बंदरों के झुंड ने बालिका पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में बच्ची घायल होकर गिर ई। चीख पुकार सुन परिवारियों ने बालिका को बंदरों से छुड़ाया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.