एटा, दिसम्बर 21 -- शनिवार को देर शाम नगर थाना प्रभारी विदेश राठी ने लोगों को सुरक्षित होने का भरोसा दिलाने के लिए पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। यह मार्च मुख्य बाजार, मोहल्ला खरा, पोस्तीखाना, मोहल्ला चक ,मोहल्ला काजी आदि पूरे नगर में किया गया साथ ही पीपल अड्डा, आसपुर अड्डा, मोहल्ला पोस्तीखाना आदि जगहों के होटल ढाबों, शराब के ठेको व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की। साथ ही नगर में धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को भी तलाशा गया। धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने की रोकथाम की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...