सकीट पुलिस ने मंदिर परिसर को खाली कराया
एटा, मई 27 -- जमीन विवाद में मारपीट, फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को पकड़ा। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गांव घिलौआ में जमीन विवाद में दो पक्ष मारपीट, फायरिंग हुई थी। इसमें दरोगा दुलीचन्द्र ने 25 आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सतेन्द्र, बिजेन्द्र पाल, जगमोहन, राकेश, मोहर सिंह, ज्ञानदीप उर्फ बोबी, धर्मवीर, यदुवीर निवासी घिलौआ कोतवाली देहात को पकड़ा। इनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि मंगलवार सुबह गांव घिलौआ में दो पक्ष में जमीन विवाद में झगड़ा हुआ था। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने फायरिंग की थी। इसके बाद दरोगा ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.