एटा, मई 2 -- बीते दिन गुरुवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश की तबाही का मंजर अब तक दिखाई दे रहा है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नाजिरपुर में सरकारी योजना के तहत फसलों की सिंचाई करने के लिए लगे 10 सोलर प्लेटों का प्लांट टूटकर ध्वस्त हो गया। जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। गांव के महेश चन्द्र ने सरकारी योजना के तहत सोलर प्लांट लगाया था। लेकिन तेज आंधी ओर बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि सोलर प्लेटे टूट कर चकना चूर हो गई। किसानों को अब खेतों में खड़ी मक्के की फसल में पानी लगाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...