कोडरमा, जुलाई 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड. सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के शैक्षणिक सत्र पूर्ण होने पर शुक्रवार को भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि एक शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान का संवाहक नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से ज्ञान, नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच और सेवा-भाव के साथ विद्यार्थियों के जीवन में नई प्रेरणा जगाने का आह्वान किया।महाविद्यालय के अध्यक्ष मनीष कपसिमे, सचिव अविनाश कुमार सेठ एवं मुख्य परिचालन अधिकारी तनिष्क सेठ ने प्रशिक्षुओं की मेहनत, समर्पण और कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।समारोह यह भी पढ़ें- विभावि गृह विज्ञान विभाग ...