चतरा, मई 21 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। पारा लीगल वोलेंटियर (पीएलवी) के बिना लीगल सर्विस ऑथोरिटी का कार्य पूर्ण नहीं हो सकता है। विधिक कार्य में पीएलवी की अहम भूमिका है। पीएलवी के व्यवहार से डालसा की पहचान है। समाज के लिए सकारात्मक सोच रखने वाली इटखोरी की पारा लीगल बोलेंटियर पूनम व आरती प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय में प्रत्येक बुधवार को जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं का सरकारी लाभ पहुचाने की पहल में लगे है। इस मौके पर पीएलवी पूनम व आरती ने कहा कि जो लोग आर्थिक तंगी या अशिक्षा के कारण वकील नहीं कर सकते, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा मुफ्त वकील और सलाह दिलाई जाती है , स्थानीय स्तर पर विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को फॉर्म भरवाकर सम्बंधित कार्यालय में जमा...