रुडकी, अप्रैल 11 -- धनौरी, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक डॉ तेजवीर सिंह सैनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में इस संस्था का बड़ा योगदान है। सकारात्मक सोच हमेशा फलीभूत होती है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन असहाय लोगों की सेवा को समर्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...