कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज की डॉ. साधना यादव ने युवाओं के व्यक्तित्व विकास, चुनौतियों से उबरने की क्षमता (रेजिलिएंस) और विकासशील मानसिकता (ग्रोथ माइंडसेट) के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति से युवा अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। जिससे कामयाबी निश्चित मिलेगी।कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी की प्रो. सुगंधा तिवारी के संरक्षण में नैक समन्वयक प्रो. अलका श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम एवं निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा, विभाग की प्रभारी डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. ...