सहारनपुर, फरवरी 24 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा नवीन नगर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए जनपद का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के मुख्यालय माउंट आबू तथा अहमदाबाद से आए श्रद्धालु विशेष रूप से उपस्थित रहे। अहमदाबाद से पधारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका चंद्रिका दीदी ने अपने प्रेरक व्याख्यान में परिवार में समन्वय और मधुरता बनाए रखने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, संवाद और आध्यात्मिकता के माध्यम से पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाया जा सकता है। करनाल से आईं प्रेम दीदी ने कार्यक्रम के प्रति शुभकामनाएं देते हुए समाज में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। ...