गोपालगंज, मार्च 23 -- थावे। बरारी जगदीश पंचायत स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय मुख्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भगवान भाई ने कहा कि सकारात्मक और आशावादी विचारों से ही जीवन खुशहाल बनता है। उन्होंने वर्तमान में जीने, नकारात्मक सोच से बचने और राजयोग अपनाने पर जोर दिया। बीके रानी बहन ने राजयोग से तनाव मुक्ति और आत्मबल बढ़ाने की बात कही। लछवार गांव में मारपीट, वृद्ध घायल थावे। थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव में रविवार को मारपीट की घटना में एक वृद्ध घायल हो गया। घायल योगेंद्र सिंह ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि गांव के रतन सेन सिंह उर्फ झुना सिंह समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। सूचना पर डायल 112 पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थावे में युवक पर निरोधात्मक कार्रवाई थावे। थावे थाना क्षे...