गोपालगंज, मार्च 18 -- थावे, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के धतिवना राम जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार की देर शाम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहा कि मन में चलने वाले नकारात्मक विचार ही अधिकांश समस्याओं और तनाव का मूल कारण हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच अपनाकर ही तनाव से मुक्ति पाई जा सकती है। माउंट आबूसे आए भगवान भाई ने कहा कि मन के विचारों का प्रभाव न केवल व्यक्ति पर, बल्कि वातावरण, पेड़-पौधों और समाज पर भी पड़ता है। सकारात्मक विचारों से सहनशीलता बढ़ती है। समस्याओं का समाधान संभव होता है, जबकि नकारात्मक सोच मानसिक व शारीरिक बीमारियों को जन्म देती है। उन्होंने बताया कि विचार ही स्मृति, दृष्टिकोण, भावना और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। इसलिए सकारात्मक सोच अपनाना जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.