गिरडीह, फरवरी 20 -- डुमरी, प्रतिनिधि। मधगोपाली के दुधपनिया के प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की सऊदी में हुई मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिजनों द्वारा अनुमंडल कार्यालय परिसर में दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार रात प्रशासन से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हो गया। दूसरे दिन शाम प्रशासनिक पहल पर वार्ता की गई। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मो. शहाबुद्दीन, डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार, अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ शशि भूषण वर्मा तथा डुमरी इंस्पेक्टर राजेंद्र महतो धरनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से विस्तृत वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण होने पर मृतक की पत्नी बसंती देवी को 5 लाख र...