जहानाबाद, मई 30 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बच्चों के लिए 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा के बाद असल जीवन की शुरुआत होती है। यहीं से उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित करना होता है, कि वे जिंदगी में क्या बनना चाहते हैं। क्या करना चाहते हैं। यहीं से उन्हें अपने जीवन का टारगेट सेट करने के प्रति गंभीर होना चाहिए और इसके लिए उन्हें पूरा प्रयास करना चाहिए। अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए उन्हें लगातार मेहनत करनी चाहिए, क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

समारोह का आयोजन लोकप्रिय दैनिक हिंदुस्तान के द्वारा जहानाबाद शहर के कृष्णा गार्डन हॉल में शनिवार को आयोजित 'हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह' में एसपी अपराजित लोहान बड़ी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए उक्त बातें कही। एजुकेशन की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि समाज म...