प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के अफीम कोठी सभागार में रविवार को आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती मनाई गई। शुरुआत उनके चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पार्चन करके की गई। इसके बाद पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रथम पत्रकार के रूप में देवर्षि नारद को माना जाता है क्योंकि वह तीनों लोकों में भ्रमण कर संवादों का संप्रेषण करते थे। भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है। सम्मानित होने वालों में अजय पांडेय, गिरीश कुमार, गणेश राय, देवेन्द्र नारायण, दिनेश दुबे, अभय प्रताप सिंह, पुनीत ओझा,अर्पित शुक्ला, अतिथि शर्मा, आदित्य मिश्र,अजय ओझा, विवेक पांडेय, गिरिजेश, संत...