चंदौली, जून 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद ।दानापुर डिवीजन अंतर्गत आने वाले पीडीडीयू-पटना रेलखंड पर सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समस्या लगातार बनी हुई है। यात्रियों के पेयजल उपलब्धता के लिए लगाए गए तीन हैंडपंप में दो पिछले कई महीने से खराब है तो एक से गंदा पानी आता है। वही मोटर भी रेलवे अधिकारियों की उदासीनता के कारण पिछले एक सप्ताह से खराब है। बावजूद हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के लिए कोई ठोस कार्य योजना अभी तक नहीं बनाये जाने से यात्री परेशान है। जून महीने की गर्मी व लू के थपेड़े भी चल रहे है। ऐसे में रेलवे के हैंडपंप व खराब मोटर को ठीक नहीं कराया जा रहा है। यात्रियों को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। पेयजल का भीषण संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसको लेकर कई बार महकमे के अधिकारियों से गुहार लगाया गया लेकिन आश्वासन ...