चंदौली, मार्च 16 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। नागेपुर स्थित हाइवे निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था सीवर नाला बनाकर पिछले तीन माह से सकलडीहा राजवाहा में गंदा पानी गिराया जा रहा है। वहीं आसपास के दुकानदारों और सिलाई कारीगरों द्वारा भी कूड़ा-करकट फेंका जा रहा है।इससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों का आरोप है कि सिंचाई के दौरान खेतों में गंदा पानी जाने से फसलों में रोग लग रहे हैं। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने राजवाहा से ह्यूमन पाइप हटाने की मांग की है। बताया जाता है कि सकलडीहा राजवाहा की लंबाई करीब 17 किलोमीटर है, जिससे दर्जनों गांवों के किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। यह क्षेत्र की प्रमुख राजवाहा है, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.