सकलडीहा रजवाहा में पानी छोड़ने की किसानों ने उठाई मांग
चंदौली, जून 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा रजवाहा में जून माह शुरू होने के बाद भी पानी नहीं छोड़े जाने से किसान परेशान है। किसानों का आरोप है कि पानी के अभाव में किसानों और पशुपालकों को काफी समस्या हो रही है। जबकि एक जून से रजवाहा में पानी पूर्व में छोड़ा जाता था। पानी के अभाव में खेती और धान की नर्सरी डालने का काम प्रभावित हो रहा है।नरायनपुर पंप कैनाल से संचालित सकलडीहा रजवाहा से सकलडीहा, बलारपुर, अमावल, डैना, मनियारपुर, दुदौली, फुल्ली, चतुर्भुजपुर, तेनुवट, पदुमनाथपुर, खोर, ओनावल सहित दर्जनों गांवों के हजारों हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती है। इससे दर्जनों माइनर भी निकली हुई हैं। यह भी पढ़ें- आगामी 25 तक आयेगा नहर में पानी किसानों का कहना है कि हर साल एक जून से रजवाहा में पानी छोड़ दिया जाता है। जिससे धान की नर्सरी और पशुओं के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.