चंदौली, मार्च 1 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में बीते दस दिनों से जल निगम की मोटर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में पूरी तरह ठप है। इस दौरान रविवार की सुबह पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने जल निगम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि जल निगम विभाग और हाइवे निर्माण कराए जाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बावासी बीते एक साल से पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। जबकि डीएम ने बीते दिनों तहसील दिवस पर समस्या का निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया था। जलजीवन मिशन के तहत हर गांवों में पानी टंकी निर्माण का भले ही दावा किया जा रहा है। लेकिन हकीकत में कई गांवों में आधा अधूरा टंकी निर्माण के कारण ग्रामवासी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। बीते एक सप्ताह पूर्व टिमिलपु...