चंदौली, अप्रैल 24 -- सकलडीहा। डा.भीम राव आंबेडकर की जंयती के उपलक्ष्य में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 26 अप्रैल को सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम पर जनपद स्तरीय धम्म यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें जिले भर से काफी संख्या में बौद्धिष्ठ शामिल होंगे। इसको लेकर कार्यक्रम आयोजकों की ओर से तैयारी चल रही है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बीएचयू की डा. इंदू चौधरी होंगी और मुख्य अतिथि चन्द्रिमा थेरो भंते मौजूद होंगे। कार्यक्रम संयोजक लल्लन कुमार ने बताया कि पहली बार हजारों की संख्या में धम्म यात्रा में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर घर-घर जनसंपर्क किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...