चंदौली, जून 20 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड के 27 गांव के छात्रों और युवकों-युवतियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का अवसर अब उनके गांव में ही मिलेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पांच लाख की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय विभिन्न गांवों में पहुंचकर सोमवार से लाइब्रेरी शुरू कराए जाने का निर्देश दिया। इन गांवों में तैयारी के लिये कुर्सी टेबल के साथ विभिनन प्रकार की प्रतियोगी किताबें और वाईफाई की सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- राजकीय की छात्राएं कैंपस में ही कर सकेंगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारीगांवों के विकास की पहल शासन की ओर से गांवों में मॉडल पंचायत भवन के साथ आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की कवायद तेज कर दी गई है। इस क्रम में विकास खंड की कुल 15 गांवों को म...