चंदौली, जुलाई 16 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील में गुरुवार को आकांक्षा सिंह ने उप जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। वह सकलडीहा की पहली महिला एसडीएम हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। सकलडीहा में तैनात एसडीएम कुंदन राज कपूर का वाराणसी तबादला हो गया है। प्रयागराज में तैनात आकांक्षा सिंह को चंदौली भेजा गया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर सकलडीहा तहसील में उनको तैनात दी गई है।आकांक्षा सिंह 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। यह भी पढ़ें- Success Story: यूपी की टैक्स ऑफिसर उपासना बिहार में बनीं SDM, 8 साल के संघर्ष का असली राज! मूल रूप से जौनपुर जिले की निवासी हैं। उन्होंने च...