चंदौली, अगस्त 18 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील सभागार में सोमवार को कोटेदारों के लाभांश में वृद्धि और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को डिजिटल बनाने के संबंध में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का संबोधन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और कोटेदारों ने सुना। मुख्यमंत्री ने कोटेदारों और जनता के हित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के 310 कोटेदारों को बुलाया गया था। मुख्यमंत्री की घोषणा से प्रदेश के 78 हजार कोटेदारों को लाभ मिलेगा। अब उनका कमीशन 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा मिलेगा।जिससे उन्हें प्रति क्विंटल 125 रुपये का लाभांश मिलेगा। इस वृद्धि से कोटेदारों को आर्थिक मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- कोटेदारों को मिलेगा 125 रुपए प्रति कुंतल लाभांश सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिली...