चंदौली, जून 18 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी 21 जून को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विकास खंड सकलडीहा के सभी गांवों में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी गांवों मे नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह 6 बजे से सात बजे तक योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत 94 पंचायत भवन 9 परिषदीय स्कूल और एक अमृत सरोवर पर योग दिवस का आयोजन होना है। कार्यक्रम की भव्य रूप से मनाएं जाने को लेकर 12 ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी 97 पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी दी गयी है। बसारिकपुर अमृत सरोवर पर भव्य आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायतों में होगा सामूहिक योगाभ्यास यह भी पढ़ें- योग दिवस की पूर्व संध्या पर चलेगा स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...