चंदौली, अप्रैल 21 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड में ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये खर्च करके बने सामुदायिक शौचालय पर ताला लटक रहा है। जिससे तहसील आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी इसका समाधान नहीं हो पाया है। शौचालय बंद होने से बाहरी लोगों को काफी समस्या होती है। इससे लोगों में आक्रोश है।सकलडीहा में तहसील मुख्यालय के साथ ब्लॉक, पीजी कॉलेज, बिजली विभाग की कार्यालय, डायट सहित अन्य दर्जनों सरकारी शिक्षण संस्थान, बैंक और कार्यालय संचालित होते है। यहां पर पीजी कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के लिये दूर दराज से हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं परीक्षा देने के लिये आते है। लाखों रुपये खर्च करके नागेपुर, टिमिलपुर और सकलडीहा में सामुदायिक शौचालय ब...