चंदौली, मई 5 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बे के आंबेडकर बस्ती में जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाली का ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों की ओर से कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। कस्बा में मुख्य मार्ग पर नाली का ढक्कन कई माह से टूटा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर लोग उसमें गिरकर चोटिल हो रहे है। सीवर पाइप लगाए जाने के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति की जा रही है। आरोप है कि गांव में विकास के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। यह भी पढ़ें- नाली निर्माण कार्य अधर में लटका, ग्रामीणों में आक्रोश साफ सफाई प्राइवेट कर्मियों की ओर से कराया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के अजय कुमार, मोनू चौधरी...