चंदौली, मार्च 5 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान में बीते कई माह से गंदगी के अंबार से पटा हुआ है। इसको लेकर कई बार गांव के युवाओं ने साफ सफाई के साथ खेल स्टेडियम की मांग किया है। इसके बाद भी समस्या से युवाओं को निजात नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन की ओर से खेलो इंडिया की मुहिम को विभागीय अधिकारी ठेंगा दिखा रहे है। ग्रामीणों ने खेल मैदान की समस्या दूर नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान मिनी स्टेडियम की रकबा से भी अधिक है। यहां पर विभिन्न पार्टी के नेताओं की ओर से जनसभा का आयोजन भी किया जाता है। बीते तीन चार सालों से खेल मैदान के समीप तहसील रोड जाने वाली मार्ग के किनारें गंदा नाला बना दिया गया है। गंदा नाला का पानी खेल मैदान में भर जा रहा है। जिससे खेल मैदा...