सकलडीहा अलीनगर और सघन तिराहे पर जाम की समस्या से राहगीर परेशान
चंदौली, मई 14 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर बीते दिनों हाइवा ट्रक से एक विवाहिता की दर्दनाक मौत होने के कारण आक्रोशित महिलाओं ने घंटों सड़क जाम कर दिया था। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस जाम की समस्या को लेकर अनभिज्ञ बनी हुई है। सुबह शाम लग रही जाम से राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण जगह जगह अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण सकलडीहा सघन तिराहा और अलीनगर तिराहा पर सुबह शाम बड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। बीते दिनों एक हाइवा ट्रक की चपेट में आने से तेन्दुईपुर गांव की एक विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना से क्षुब्ध महिलाओं ने कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया था। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन के अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.