सकरी-रैयाम चीनी मिल के लिए चार हजार एकड़ में तैयार होगा गन्ना बीज
मधुबनी, अगस्त 19 -- रहिका। जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले से सटे सकरी और रैयाम चीनी मिलों को दोबारा चालू करने की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। नवंबर में प्रधानमंत्री के हाथों दोनों मिलों की आधारशिला रखे जाने की संभावना है,इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सहायक निदेशक ईख विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि सकरी और रैयाम मिल में अगले दो वर्षों के भीतर गन्ने की पेराई शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। मिलों के संचालन के लिए पर्याप्त गन्ना उपलब्ध कराने को लेकर जिले में बड़े पैमाने पर गन्ना बीज उत्पादन और खेती का रोडमैप तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार की चीनी मिलें औसत 97 दिन ही चलीं इसके तहत कुल चार हजार एकड़ क्षेत्र में गन्ना बीज तैयार किया जाएगा। इस वर्ष पायलट प्रोजेक्ट के तहत करीब 200 एकड़ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.