मधुबनी, मई 4 -- पंडौल,एक संवाददाता। सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। सकरी पुरानी बाजार वार्ड संख्या-03 स्थित एक मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद सकरी थाना पुलिस ने अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक मो इंतेखाब आलम सकरी पुरानी बाजार को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान दुकान से विभिन्न कंपनियों के कुल 29 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए। बरामद सिरप में ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड एवं कोडीन फॉस्फेट युक्त दवाएं शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन एवं अन्य सामान भी जब्त किया है। पुलिस के अन...