मधुबनी, जनवरी 22 -- पंडौल (मधुबनी)। सकरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अपराधियों ने एक फूड डिलीवरी ब्वॉय शिवम कुमार उर्फ गोलू (22 वर्ष) की सिर में सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। शिवम सकरी थाना क्षेत्र के मोहन बढ़ियाम निवासी राजेश साहू का पुत्र था। शव एनएच-27 से कन्हौली जानेवाली सड़क पर पंचवटी चौक के समीप खेत से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही एसपी योगेंद्र कुमार और सदर डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।अंतिम लोकेशन के सहारे शव तक पहुंचे परिजनपरिजनों के मुताबिक, शिवम पिछले आठ महीनों से ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम कर रहा था। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह डिलीवरी देने निकला था, लेकिन ग्राहक के पास नहीं पहुंचा। काफी देर तक संपर्क न होने पर परिजन और स्थानीय लोग उ...