दरभंगा, जून 7 -- पवन झा,मनीगाछी। सकरी जंक्शन के पश्चिम होम सिग्नल के पास रेल लाइन की पटरी पर शनिवार को एक अधेड़ पुरुष की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों का मानना है कि किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि एक अज्ञात अधेड़ की लाश रेलवे पटरी के दोनों ट्रैक के बीच पड़ी हुई थी। उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष होगी। शव को लगभग 9.10 बजे सुबह में जयनगर जा रही जानकी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने देखा और इसकी सूचना स्टेशन कार्यालय को दी। इसके बाद हम लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। यह भी पढ़ें- अररिया : रेलवे ट्रैक पर मिला 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव, सनसनी जीआरपी ने शव को ट्रैक के बीच से हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसकी पुष्टि जीआरपी निरीक्षक किंग कुन्दन ने करते हुए बताया कि शव की पहचान नहीं ...