जौनपुर, मार्च 19 -- जौनपुर, संवाददाता। दिल्ली के पलाम स्थित साधन नगर में बुधवार की सुबह एक रिहायशी चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इससे लोगों की जलकर मौत हो गई। इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के बाद जौनपुर जिले के विभिन्न शहरों की सकरी गलियों में आग बुझाने के प्रबंध की पड़ताल की गई। पता चला कि यहां कई जगह ऐसी है जहां लोगों ने इस तरह से मकान बनवाया है कि आने जाने का रास्ता एक ही है। वह भी महज चार से छह फीट का। यानी उसमें मुश्किल से एक बाइक ही जा सकती है। दूसरी बाइक यदि जाती है तो पहले वाले को रूकना पड़ता है। ऐसे में किसी ऐसी घटना में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी पहुंचने में दिक्कत होगी। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि हमारे पास बाइक टीम है। साथ ही 300 मीटर तक पाइप लाइन ले जाकर फायर टीम आग पर नियंत्रण करती है।हिसं. जलालपु...