मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- - एलटीआईएस में पुराने बिजली कनेक्शन को कर दिया तब्दील सकरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लकड़ी उद्योग से जुड़े करीब 50 की संख्या में संचालकों ने बुधवार को सुजावलपुर स्थित बिजली कार्यालय पर हंगामा किया। उनका कहना था कि घरेलू लकड़ी उद्योग चलाने और लकड़ी के सामान निर्माण के लिए बिजली का कनेक्शन लिया। अब एलटीआईएस में पुराने बिजली कनेक्शन को तब्दील कर दिया है। विभाग ने पिछले एक साल से बिजली अधिभार शुल्क जुर्माने के तौर पर जोड़कर भेजा है। दिसंबर महीने में नया कनेक्शन और जुर्माने की राशि को अपग्रेड कर दिया है। संचालकों का कहना था कि अगर एलटीआईएस कनेक्शन ही लेना था तो विभाग के पदाधिकारी को कनेक्शन लेने दौरान ही बताना चाहिए था। वे लोग नए कनेक्शन देने की तिथि से शुल्क जमा लेने और पुराने जुर्माने की राशि को हटाने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.