मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा में अपराधियों का हौसला बुलंद है। 12 दिनों के भीतर अपराधियों ने लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया। गोलीबारी भी की। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। दो लूट की घटनाओं का सुराग पुलिस को नहीं मिला है। दरधा चौक पर स्थित सीएसपी से 16 अप्रैल को दिनदहाड़े हाई स्पीड बाइक सवार अपराधियों ने 50 हजार रुपये लूट लिए और फायरिंग कर दहशत फैलाकर भाग निकले। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, लेकिन पुलिस को अपराधियों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। फिर हाई स्पीड बाइक सवार अपराधियों ने हाईवे पर रूपनपट्टी हाट चौक के पास 20 अप्रैल को बिशनपुर बघनगरी गांव निवासी मो. फरमान के हाथ से झोला झपट कर भाग गया। उसमें बैंक से निकालकर रखे गए 50 हजार रुपये और दो बैंकों के पासबुक व चेकबुक भी था। इस मामले में ...