मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवलपुर मिश्रौलिया में कर्ज से टूटे पिता और तीन बेटियों की एक साथ आत्महत्या के बाद पुलिस दूसरे दिन गुरुवार को भी माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालयों पर छापेमारी की। इस दौरान 10 माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के कागजात की जांच की। पुलिस ने संचालकों से निबंधन, ब्याज दर और लोन देने की प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की। सकरा थानेदार सुखबिंदर ने बताया कि 10 फाइनेंस कंपनी के कार्यालयों पर छापेमारी की गई। अब तक एक भी बिना निबंधन की फाइनेंस कंपनी नहीं मिली है। इससे पहले बुधवार को सिटी एसपी के नेतृत्व में 14 फाइनेंस कंपनी के कार्यालयों में छापेमारी की गई थी। इधर, गुरुवार को नवलपुर मिश्रौलिया में मृतक अमरनाथ के भाई शिवनाथ राम व चाचा सीताराम राम से पुलिस ने घटना की जानकारी ली। स्थानीय पुलिस के अलावा सीआईडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.