सकरा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर गुमटी संख्या 75 के समीप सोमवार को मिथिला एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक समस्तपुर बाजार निवासी चंदन कुमार (35) था। बड़े भाई संतोष कुमार ने बताया कि चंदन मानसिक रूप से दिव्यांग था। चंदन की पत्नी समस्तीपुर में स्वास्थ्यकर्मी हैं। संतोष कुमार ने बताया कि चाची के श्राद्धकर्म में वह समस्तीपुर से गांव आया था। अचानक शाम में मौत की सूचना मिली। ग्रामीणों के अनुसार युवक काफी देर से रेललाइन किनारे बैठा था। इधर, सकरा पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.